फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today there will be wheel jam at five places

आज पांच स्थानों पर होगा चक्का जाम

Sun, 26 Sep 2021 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Today there will be wheel jam at five places
सहारनपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को जनपद में पांच स्थानों पर चक्का जाम होगा। एंबुलेंस, स्कूली वाहन सहित अन्य आवश्यक सेवाएं चक्का जाम से मुक्त रहेंगी। भाकियू ने इसके लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चक्का जाम सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम के लिए भाकियू ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया हैं। उन्होंने पांच स्थानों पर चक्का जाम करने की योजना बनाई है। इसमें शाहजहांपुर, नागल, छुटमलपुर, रामपुर मनिहारान और नानौता शामिल हैं। शाहजहांपुर में चौधरी अशोक कुमार, मेवाराम एवं सरदार भोला सिंह, नागल में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, रामपुर मनिहारान में चौधरी जगपाल सिंह, नानौता में अमीर हैदर जैदी एवं नईम खां और छुटमलपुर में निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह एवं अजय कांबोज के नेतृत्व में चक्का जाम किया जाएगा। युवा इकाई के प्रदेश महासचिव चौधरी मेवाराम और जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार नेेेे बताया कि चक्का जाम से आवश्यक सेवाएं मुक्त रहेंगी। इनमें स्कूली बसें और एंबुलेंस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed