फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today's flywheel jam, Congress will also join

भाकियू के चक्का जाम में शामिल होंगे कांग्रेसी

Thu, 24 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Today's flywheel jam, Congress will also join
सहारनपुर। कृषि विधेयकों के विरोध और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार को जनपद में चार स्थानों पर चक्का जाम करेंगे। भाकियू के इस आंदोलन को कांग्रेस का भी साथ मिल गया है। चक्का जाम पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। बाद में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने बताया कि जिले में चार स्थानों पर चक्का जाम करने की रणनीति है, जिसमें देहरादून हाईवे पर फतेहपुर में कार्यकर्ताओं का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह करेंगे। सहारनपुर- मुजफ्फरनगर हाईवे पर नागल में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार नेतृत्व करेंगे। सहारनपुर-दिल्ली हाईवे पर रामपुर मनिहारान में प्रदेश सचिव अमीर हैदर जैदी और जिला उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह चक्का जाम का नेतृत्व करेंगे। अंबाला हाईवे पर शाहजहांपुर में जिला उपाध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार, युवा इकाई के प्रदेश महासचिव मेवाराम, संजय चौधरी, देशपाल सिंह, बृजपाल सिंह, कमलेश चौधरी और सरदार भोला सिंह कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि नागल में पूर्व विधायक इमरान मसूद स्वयं, रामपुर मनिहारान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, शाहजहांपुर में विधायक मसूद अख्तर और फतेहपुर में विधायक नरेश सैनी अपने समर्थकों सहित शामिल रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आंदोलन में पूरी ताकत के साथ शामिल हुआ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर। भाकियू ने 25 सितंबर के चक्का जाम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को जिला उपाध्यक्ष डा राजबीर सिंह कांबोज के संत नगर स्थित निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष चौ चरण सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अजय कांबोज ने कहा कि चक्का जाम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष राजबीर कांबोज, सुरेंद्र कांबोज, पद्म सिंह, अनीश अहमद, काक्का, गुलजार अहमद, रघुबीर सिंह, सोहनवीर सिंह, सुमित कांबोज और शाकिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed