फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Today 55100 people will be vaccinated in the district

आज जिले में 55100 लोगों को लगाया जाएगा टीका

Sun, 12 Sep 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Today 55100 people will be vaccinated in the district
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में सोमवार 13 सितंबर को 133 बूथों पर टीकाकरण होगा। सोमवार को 55100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण की सभी तैयारी एक दिन पहले ही पूर्ण की जा चुकी थी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में टीकाकरण सफलता के साथ चल रहा है। 45 और उससे अधिक आयु के ज्यादातर लोग कवर किए जा चुके हैं। 18 से 44 आयु वर्ग भी टीकाकरण करा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बड़े पैमाने पर जिलेभर में टीकाकरण होगा। सोमवार के टीकाकरण के लिए 133 बूथ बनाए गए हैं। यह बूथ एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल से लेकर, राजकीय मेडिकल कॉलेज और सभी सीएचसी आदि पर रहेंगे। बताया कि कोविशील्ड के लिए 46300 लोगों तथा कोवैक्सीन के लिए 8800 लोगों ने पंजीकरण कराया हुआ है। इन सभी 55100 लोगों को सोमवार को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने संबंधित लोगों से सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों से मुक्त हुआ जिला
सहारनपुर। जनपद एक बार फिर से कोरोना के सक्रिय मरीजों से मुक्त हो गया है। दरअसल, एक सितंबर को जनपद में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जो अब ठीक हो चुका है। जनपद में बीते 11 दिन से कोई संक्रमित नहीं मिला है। कोरोना की दोनों लहर में जनपद में अभी तक कुल 32903 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed