सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान की कड़ी में आज जनपद में 99 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिन पर 13 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 18 से 44 आयु तथा 45 और उससे अधिक आयु के लोग शामिल रहेंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि शनिवार को पीएचसी खजूरी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शेखपुरा कदीम, हरिया बांस, भलसवा इस्सापुर, सीएचसी पुवांरका, हरोड़ा, पीएचसी देवला, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इसमाइलपुर, पीएचसी गदनपुरा, सीएचसी बेहट, पीएचसी फतेहउल्लाहपुर, कादरपुर, रतनपुरा कल्याणपुर, पीएचसी मुजफ्फराबाद, राष्ट्रीय विद्यापीठ छुटमलपुर, पीएचसी बिहारीगढ़, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कबीरपुर, तात्हापुर, खुशहालीपुर, सीएचसी देवबंद, सीएचसी रणखंडी, जड़ौदा जट्ट, कुरड़ी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फुलास, सीएचसी नागल, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पनियाली, साल्हापुर, बिलासपुर, आमकी, भटोल, मंझौल, सीएचसी रामपुर मनिहारान, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंहासू, सोना अर्जुनपुर, प्राथमिक विद्यालय घाटेड़ा, जूनियर हाईस्कूल साढ़ौली हरिया, सीएचसी नानौता, पीएचसी भारी, हेथ एंड वेलनेस झबीरन, चिराउं, मौरा, सीएचसी नकुड़, गांधी मेमोरियल स्कूल अंबेहटा पीर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सांपला बेगमपुर, झबीरन, धरौला, सीएचसी गंगोह, पीएचसी दूधला, तीतरों, सिकंदरपुर, सलारपुरा, सीएचसी सरसावा, चिलकाना, राधा स्वामी सत्संग भवन पिलखनी, राजकीय मेडिकल कॉलेज, पीएचसी कुतुबपुर, पिलखनी, पंचकुआ, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कुम्हारहेड़ा, जिला चिकित्सालय, नेहरू मार्किट, आशा मॉडर्न स्कूल, न्यू आवास विकास, अशोक विहार, माहीपुरा सड़क दूधली, गुुरु नानक इंटर कॉलेज, एडीआर बिल्डिंग सिविल कोर्ट, राजकीय आईटीआई, एसएएम इंटर कॉलेज तथा एलआईसी ऑफिस में टीकाकरण होगा।