फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tobacco use causes serious diseases like cancer

तंबाकू के सेवन से होती हैं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी

Tue, 17 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tobacco use causes serious diseases like cancer
जिला अस्पताल में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर आयोजित कैंप एवं जनजागरूकता हेतु हस्ताक्षर अ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विश्व तंबाकू निषेध माह के तहत आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में मंगलवार को सीएचसी नानौता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। यहां इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ द्वारा निर्धारित प्लान के अनुसार मंगलवार को सीएचसी नानौता पर आयोजित कार्यशाला में सीएचओ, एएनएम और आशाओं ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सीएचओ, आशा और एएनएम को अपने स्तर से प्रत्येक नागरिक को तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक करने को कहा गया। जिला सलाहकार मुदस्सर अली ने बताया गया कि तंबाकू उत्पादों (धूम्रपान, पान मसाला) का किसी भी रूप में सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में हमें इससे बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल परिसर स्थित टीबी अस्पताल के कमरा नंबर 14 में तंबाकू उन्मूलन केंद्र संचालित है, जहां काउंसिलिंग के साथ ही इलाज की भी सुविधा है। कार्यशाला में अशोक कुमार, जिला बुशरा अंसारी, कविता कुमारी, अंशिका सिंह, हरवेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed