{"_id":"661835b35582c9e52e014014","slug":"to-regularize-the-session-even-semester-examinations-will-be-held-from-may-20-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-121754-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सत्र नियमित करने के लिए 20 मई से होंगी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सत्र नियमित करने के लिए 20 मई से होंगी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं
Fri, 12 Apr 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के सम सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रमों का परीक्षा सत्र नियमित करने के लिए मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने 20 मई से परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है, लेकिन परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम पूर्ण होना जरूरी है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर 15 मई तक पाठ्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश सभी महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों को दिए हैं।
कई कारणों से सत्र 2023-24 के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं गड़बड़ाई हुई हैं। विश्वविद्यालय के स्तर से सत्र को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा समिति की बैठक में सत्र को नियमित करने पर अधिक जोर रहा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा समिति द्वारा लिए गए निर्णय के बाद सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी कर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर 15 मई तक पाठ्यक्रम पूर्ण करने को तो कहा ही गया है। साथ ही उन्हें सम सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवंटित विषय/पेपर विश्वविद्यालय पोर्टल पर 13 से 20 अप्रैल तक अपलोड करने को भी कहा गया है।