फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   To put an end to desires is the best asceticism

इच्छाओं पर विराम लगाना है उत्तम तप धर्म

Thu, 16 Sep 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
To put an end to desires is the best asceticism
दशलक्षण पर्व पर चन्द्र नगर जैन मन्दिर पूजा अर्चना करते जैन समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जैन बाग स्थित प्राचीन दिगंबर जैन जिनालय में दशलक्षण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई। बताया गया कि उत्तम तप धर्म का पालन करने से जीवन में निर्मलता आती है और दुखों से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

व्रती सीए अनिल जैन ने बताया कि कर्मों के क्षय के लिए तप आवश्यक है। इच्छाओं पर विजय पाना ही तप है। संयम धर्म में इच्छाओं पर नियंत्रण रखना था और तप धर्म में इच्छाओं की उत्पत्ति पर ही विराम लगाना है। जब इच्छाएं उत्पन्न ही नहीं होंगी तो, नियंत्रण का प्रश्न ही नहीं आएगा, वही सच्चा तप है। पांचों इंद्रियों के विषयों तथा चारों कषायों को रोककर शुद्ध ध्यान की प्राप्ति के लिए जो अपनी आत्मा का ध्यान करता है, उसे नियम से तप होता है। ऐसा करके राग, द्वेष, क्रोध, मान, माया, लोभ आत्मा से दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

सम्यक तप तो महा मुनिराजों को ही होता है, लेकिन श्रावकों को भी शक्ति अनुसार तप करना चाहिए। संयम की तरह तप भी चारों गतियों में केवल मनुष्य गति में ही संभव है। जीव उत्तम तप धर्म धारण करने के लिए मनुष्य भव को प्राप्त करने के लिए तरसते हैं। उत्तम कुल, निरोगी काया जिनेंद्र प्रभु का उपदेश और जिनवाणी सुनने की रुचि ये सब सुसंयोग अति दुर्लभता से प्राप्त होते हैं। जो जीव इन संयोगों के मिलने पर पंचेंद्रिय के विषय और कषाय-जनित परिणामों का त्याग कर उत्तम तप को अंगीकार करते हैं, वे इस अमूल्य मनुष्य भव को सार्थक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी से मन वचन काय की विशुद्धि और निर्मलता आती है। संसार के दुखों से छुटकारा मिलता है और सच्चे सुख की प्राप्ति होती है।
इससे पूर्व प्रात: काल में तीर्थंकर महावीर स्वामी की अतिशयकारी मूर्ति के अभिषेक शांतिधारा एवं पूजा में पंडित राजकुमार जैन, अजय जैन, अतुल जैन, श्रेयांश जैन, सुदेश जैन, दिनेश जैन, नाभीराय, अशोक जैन, प्रकाम जैन, सौरभ जैन, दीपक जैन, संयम जैन, मनीष जैन आदि मौजूद रहे।

दशलक्षण पर्व पर चन्द्र नगर जैन मन्दिर पूजा अर्चना करते जैन समाज के लोग

दशलक्षण पर्व पर चन्द्र नगर जैन मन्दिर पूजा अर्चना करते जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed