फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   To prevent chaos on Holi, troublemakers are being identified.

Saharanpur News: होली पर न हो हुड़दंग, चिह्नित किए जा रहे फसादी

Fri, 27 Feb 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
To prevent chaos on Holi, troublemakers are being identified.
सहारनपुर। होली को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली है। होली इस बार रमजान के बीच में पड़ रही है। ऐसे में होलिका दहन और रंग खेलने के दिन पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रहेगी। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


होली पर अक्सर छोटे-मोटे विवाद बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं। इसे लेकर पुलिस से ही खासी सतर्कता व सक्रियता बरतती है। क्योंकि, इस बार होली रमजान के बीच में है। इसलिए भी सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम की तैयारी की गई है। इसके साथ ही देहात में विशेष सतर्कता रहेगी। इसे लेकर सबसे पहले तो पिछले कुछ वर्ष के पुराने विवादों से जुड़े लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही ताजा विवाद व रंजिशों पर भी नजर रखते हुए उनसे जुड़े लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। होली पर होने वाले आयोजनों, होली खेलने की परंपरा के बीच बाजारों में सुरक्षा इंतजामों पर भी मंथन शुरू हो गया है। थाना और चौकी स्तर पर शांति समितियों की बैठक कर भी जिम्मेदार लोगों को दिशा-निर्देश जा रहे हैं, ताकि इलाकों में शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

होलिका दहन और रंग खेलने के दिन सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। जिन इलाकों में पहले विवाद सामने आए हैं, उनमें अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। जोन व सेक्टर में अलग-अलग रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। हुड़दंग करने वालों को हवालात भेजा जाएगा।



-अभिनंदन सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed