{"_id":"5e765ffe8ebc3e75df75511d","slug":"to-defeat-corona-not-to-go-out-of-the-house-saharanpur-news-mrt4746329172","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोरोना को हराना है, घर से बाहर नहीं जाना है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोरोना को हराना है, घर से बाहर नहीं जाना है’
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू का ऐलान करने के बाद सरकारी तंत्र भी मुस्तैद हो गया है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही जनपद में अलर्ट जारी किया।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर शासन और पुलिस-प्रशासन गंभीर है। इसके साथ ही नागरिक भी जागरूक हैं। शनिवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारी संगठनों के साथ बैठक की और रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने अपील की। इस पर व्यापारियों ने पूरी तरह प्रतिष्ठान बंद रखने का आश्वासन दिया है। इस दौरान व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, व्यापारी नेता शीतल टंडन, विमल विरमानी, अनित गर्ग, रवि जुनेजा, सुरेंद्र मोहन चावला, रविंद्र मिगलानी, विवेक मनोचा मौजूद रहे।
---------------------
पुलिस ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील
सहारनपुर। एसएसपी दिनेश कुमार के निर्देशानुसार पूरे जनपद में पुलिस ने लोगों से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की। महानगर में कोतवाली सदर बाजार, थाना जनकपुरी, नगर कोतवाली, कोतवाली मंडी, देहात कोतवाली, थाना कुतुबशेर पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से रविवार को प्रतिष्ठान बंद रखने और लोगों को सुबह सात से रात नौ बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन
------------------
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट
सहारनपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
-------
अपनी सुरक्षा अपने हाथ में : डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वह सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को होने वाले जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं। डीएम ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर भीड़ न हो, इसको लेकर धर्म गुरुओं से वार्ता की गई। इसके साथ ही प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए व्यापारियों ने प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराएगा। इसलिए लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
--------------------
सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव : एसएसपी
सहारनपुर। एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि नागरिक सावधानी बरतें। कोरोना वायरस से बचाव का सबसे सरल उपाय सावधानी बरतना है। लोग मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और रविवार को सुबह सात से रात नौ बजे तक अपने घरों से बाहर न निकलें और जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में शासन और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
------------------------------
जनता कर्फ्यू को सफल बनाने को लगाए बोर्ड
सहारनपुर। कोरोना वायरस को लेकर लोग जागरूक नजर आ रहे हैं। महानगर में कई संस्थाओं और व्यापारी संगठनों द्वारा जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जगह-जगह पर बोर्ड लगाए हैं। इसके साथ ही सावधानी बरतने की अपील की है।