फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tiranga rallies spread across the district

Saharanpur News: जिले भर में रही तिरंगा रैलियों की धूम

Fri, 11 Aug 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tiranga rallies spread across the district
तिरंगा रैली निकालती आर्य कन्या इंटर कालेज के विद्यार्थी स्रोत संस्थान
-मेरा देश मेरी माटी अभियान के तहत शिक्षण संस्थाओं ने निकाली तिरंगा रैलियां
विज्ञापन

सहारनपुर। मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत जिले भर की शिक्षण संस्थाओं द्वारा तिरंगा रैली और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर देश भक्ति की अलख जगाई गई। प्राइमिक विद्यालय चकदेवली पुवांरका में स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली।

वहीं गंगोह के कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण रैली निकाली। इस दौरान आरुषि, प्रियांशी, तसनी, अनसिया, नव्या, और जिया ने नुक्कड़-नाटक से ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया को बचाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने पंच तत्व पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश के बारे बताया। वरुण गर्ग, स्वाति गर्ग, नीरज गोयल रहे। आर्य कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य यशोदा ने छात्र-छात्राओं व स्टाफ को शपथ दिलाई। तिरंगे झंडे व गुब्बारों के साथ रैली निकाली गई। हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कालेज एवं नगर पालिका परिषद ने संयुक्त रूप से तिरंगा रैली का आयोजन किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय कुमार और जेई दीपिका रानी ने किया। बच्चे अपने-अपने गांव से लाई गई मिट्टी के कलश उठाए थे। एनसीसी प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव, प्रेमनाथ, संजय सैनी, विपिन, गगन गर्ग, टीएस पुष्पेंद्र सिंह, आरआई हरपाल सिंह, शारिक फरीदी, जोगेंद्र, सुशील, संदीप, हिमांक आदि रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर के एएचपी इंटर कालेज की छात्राओं ने 86 एनसीसी बटालियन की कैडेट्स के साथ तिरंगा रैली निकाली। शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक प्रतिनिधि राजकुमार पुंडीर, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, एनसीसी इंचार्ज देवी दत्त शुक्ल एवं अमित कुमार ने किया। रैली के आयोजन में भूपेंद्र सिंह पुंडीर, सुरेंद्र मोहन शर्मा, अजय शर्मा, ओमवीर सिंह, हरिशंकर मौर्य, अंकित बड़ौदा, रामेश्वर पालीवाल, इंदिरा राजेश, अर्पणा रुहेला, प्रतिभा सिंह आदि का सहयोग रहा। गांव हुसैनपुर निवादा के प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने प्रधानाध्यापक बिजेंद्र शर्मा और छुटमलपुर प्राथमिक स्कूल नंबर दो के बच्चों ने प्रधानाध्यापक कर्ण सिंह, अंजलि आर्य के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानौता के राजकीय महाविद्यालय में रासेयो के स्वयं सेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ़ योगेंद्र कुमार ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने, राष्ट्रीय एकता अखंडता की भावना को हृदय में हमेशा संजोएं रखने का आह्वान किया। डा़ रेनू जैन, डा़ प्रमोद सिंह चौहान, डा़ गौतम आनंद, डा़ मनीष कुमार, डा़ गरिमा चौधरी, डा़ अजय कुमार आदि रहे।
तीतरो के ग्राम महंगी स्थित नारायण जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा़ नरेश चन्द चमौली ने तिरंगा रैली का शुभारम्भ किया। रैली इंटर कालेज प्रांगण से शुरू होकर गांवों के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस कालेज में सम्पन्न हुई। प्राथमिक स्कूल नंबर दो के स्कूली बच्चों ने भी रैली में भाग लिया। कमल किशोर, बाबू रण सिंह, पीटीआई डा जयराम जादौन, आनन्द सक्सेना, ललित कुमार, डा रेखा गुप्ता, लाखन सिंह, सेवाराम शर्मा आदि रहे।
नानौता के गांव टिकरौल स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधानाध्यापक हकीमुद्दीन ने सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल के जीवन चरित्र के बारे में बताया। सिंधु, सारिका, कविता, सुमन, पूनम, ग्राम प्रधान सरला देवी, पप्पू चौधरी आदि रहे।
नकुड़ के गांव मलकपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाल ग्रामीणों को देश प्रेम के प्रति जागरूक किया। प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह रोहिला, राजकुमार, दीपमाला, दीपा, रानी, आकाश वर्मा, रीता शर्मा, अंकुर, विकास कुमार रहे।
रामपुर मनिहारान के गांव चकवाली के उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। शुभारंभ बीईओ संजय कुमार कौशल, ग्राम प्रधान सविता देवी ने किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल चौधरी, राकेश, संदीप कुमार, ओमपाल, प्रदीप कुमार, मुकेश, रवि प्रकाश, आशा, मंजू, प्रदीप, राजेश आदि रहे।

बड़गांव के आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजब सिंह ने रैली का शुभारंभ किया। एमपीएम इन्टर कालेज शिमलाना में प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार और डा़ धीरज कुमार ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed