फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tips to stay healthy given to pregnant women

गर्भवती महिलाओं को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tips to stay healthy given to pregnant women
रामपुर मनिहारान में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करती श्रद्धा लोकेश। - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सहारनपुर मंडल के कमिश्नर की धर्मपत्नी श्रद्धा लोकेश ने गर्भवती व धात्री माताओं, किशोरियों और आईसीडीएस विभाग के लाभार्थियों से वार्ता की। उन्होंने गोद भराई कर गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए और किशोरियों को हर हालत में पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा लोकेश, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुम लता ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में लगाए स्टाल का अवलोकन किया। मुख्य अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। इनमें सविता, फरहाना, रुखसाना, सरला, कविता आदि शामिल रही। श्रद्धा लोकेश ने किशोरियों को आयरन की गोलियां तथा लाभार्थियों को नवीन राशन प्रणाली के तहत खाद्यान्न का वितरण भी किया। उन्होंने कहा गर्भवती महिलाएं खानपान का विशेष ध्यान रखें। दिन में दो घंटा आराम जरूर करें। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें समय-समय पर अपने रक्त का परीक्षण कराएं । गर्भकाल के दौरान अतिरिक्त आहार लें। उन्होंने धात्री माताओं से कहा कि माता का दूध ही बच्चे का प्रथम टीकाकरण है। माता का दूध अमृत के समान है। किशोरियों बालिकाओं को सलाह दी कि वह अपनी पढ़ाई हर सूरत में जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed