{"_id":"5dfbc1028ebc3e87ae37e416","slug":"tips-to-make-saharanpur-a-smart-city-saharanpur-news-mrt4595871177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के दिए टिप्स
विज्ञापन

सहारनपुर। साउथ कोरिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र एवं स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े अधिकारियों को स्मार्ट बनाने में सहयोग करने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेजंटेशन दिया।
इस मौके पर महापौर और नगरायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। एलआईआईएलएसजी के टेक्निकल डायरेक्टर पशिम तिवारी ने बताया कि जियो मैक्स साफ्ट लिमिटेड कंपनी इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन ट्रेनिंग सेंटर एशियाई देशों के शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण देती है। इसके साथ ही प्रेजेंटशन देकर बताया गया कि साउथ कोरिया व अन्य देशों में विभिन्न समस्याओं का समाधान किस तरह किया गया है। इससे पूर्व स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सहारनपुर की पार्किंग, वेस्ट मैनेजमेंट, यातायात व सड़कों को विकास सबसे बड़ी समस्या है। पुराने शहर में सड़के इतनी छोटी हैं कि शहर में सिटी बसों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि गोवा और जबलपुर में ऐसे प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जहां सफलता पूर्वक वेस्ट मैनेजमेंट हो रहा है। इस दौरान सहायक नगरायुक्त संजय कुमार, जीएम जलकल एएन उपाध्याय, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा मौजूद रहे।