फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Timing of nine trains changed due to operation of Vande Bharat Express

Saharanpur News: वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन से नौ ट्रेनों के समय में बदलाव

Mon, 15 Dec 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Timing of nine trains changed due to operation of Vande Bharat Express
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर-गोमतीनगर वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन से नौ ट्रेनों के समय में बदलाव हो गया है। इन ट्रेनों का समय पांच से 20 मिनट तक बदला है। छह ट्रेनों के ठहराव में पांच मिनट की कटौती की गई है। नए शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेनें संचालित की जा रही है। ऐसे में यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले नए समय को जान लें।
ट्रेन नंबर 26504 गोमतीनगर-सहारनपुर वंदेभारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से नौ दिसंबर को शुरू हुई थी, जो सहारनपुर में पहुंचने का समय रात 11:50 बजे है। ट्रेन नंबर 26503 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदेभारत सहारनपुर से सुबह 5:05 बजे चलती है, जो गोमतीनगर में दोपहर 2:05 बजे पहुंचती है। इसके संचालन के चलते सहारनपुर से गुजरने वाली नौ ट्रेनों का समय बदल गया है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14628 छैरहटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस पहले सुबह 5:05 बजे आती है, जो अब 5:15 बजे रवाना होगी। अभी तक यह ट्रेन 5:10 बजे रवाना होती थी। इसी तरह 64566 सहारनपुर-मुरादाबाद मेमू सुबह 4:25 बजे चलती थी, जो अब 4:05 बजे रवाना की जाती है। 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस रात 12:10 बजे के बजाय 12:15 बजे आएगी और 12:20 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस रात 12:25 बजे आती थी, जो अब 12:35 बजे आएगी और 12:40 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन के समय में पांच मिनट की कटौती हुई है। 22423 गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 12:25 बजे पहुंचती थी। जिसका समय अब रात 12:35 बजे कर दिया और रवानगी 12:40 बजे कर दी है।
12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 12:25 बजे के बजाय अब 12:35 बजे कर दिया है। 12:40 बजे रवाना होगी। 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस भी रात 12:25 बजे आती थी, जो अब रात 12:35 बजे कर दिया है।

13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस रात 11:30 बजे सहारनपुर पहुंचती थी, जो अब 11:35 बजे कर दिया है। रवाना 11:40 बजे होती है। इसके समय के ठहराव में पांच मिनट की कटौती की गई। 64565 मुरादाबाद-सहारनपुर मेमू में रात 11:50 बजे था। अब आने का 12:05 बजे कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed