{"_id":"651c6caf56cd131fa906b579","slug":"time-table-will-be-made-for-goods-train-operation-preparations-going-on-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-10742-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मालगाड़ी संचालन का बनेगा टाइम टेबल, चल रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मालगाड़ी संचालन का बनेगा टाइम टेबल, चल रही तैयारी
Wed, 04 Oct 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मालगाड़ी संचालन का भी टाइम टेबल बनेगा। इसको लेकर तैयारी चल रही है। मालगाड़ी कहां चल रही है या कितनी देरी से चल रही है, इसकी जानकारी रख सकेंगे। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी को टाइम टेबल के अनुसार संचालित करने का प्लान किया जा रहा है। कॉरिडोर पर मालगाड़ी शुरू होने से यात्री ट्रेनें लेट नहीं होंगी।
बिहार के मुगल सराय से लेकर पंजाब के साहनेवाल तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। 1335 किलोमीटर का यह रेलवे ट्रैक लगभग पूरा हो गया है। ट्रैक पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार तक दौड़ सकेंगी। हाल ही में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और एलएंडटी के उच्च अधिकारियों ने खतौली से न्यू पिलखनी तक रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक व डीजल इंजन दौड़ाकर सफल ट्रायल किया था।
एक बार फिर से कॉरिडोर पर ट्रायल किया जाएगा। उसके बाद एक नवंबर से खतौली-न्यू पिलखनी के बीच मालगाड़ी का संचालन शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि मालगाड़ी भी यात्री ट्रेनों की तरह टाइम टेबल के अनुसार चलेंगी। मालगाड़ी में लदान की बुकिंग होने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टाइम टेबल को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसका सीधा फायदा व्यापारियों को मिलेगा। वह अपने मोबाइल पर मालगाड़ी की लोकेशन देख सकेंगे।
विज्ञापन
-- आपात स्थिति में यात्री ट्रेनें भी चलेंगी
आपात स्थिति में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर यात्री ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। कई बार हादसा होने पर ट्रैक बंद हो जाता है। इससे यात्री ट्रेनें जहां-तहां खड़ी होती है। ऐसी स्थिति में यात्री ट्रेनों को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर चलाया जाएगा। यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर टाइम टेबल के अनुसार मालगाड़ी चलाने की तैयारी चल रही है। खतौली से न्यू पिलखनी तक सफल ट्रायल हो गया है। एक नवंबर से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी का संचालन शुरू हो जाएगा।
- रमन चौधरी, प्रोजेक्ट हैड, एलएंडटी