फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Time bound complaints should be resolved

समयबद्घ कराया जाए शिकायतों का निस्तारण

Sun, 16 Oct 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Time bound complaints should be resolved
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में लोगो की समस्याये सुनते डीएम सीडीओ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। लोगों की शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण करना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायत सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व वादों में समय से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निस्तारित शिकायतों का शिकायतकर्ता से फीडबैक लेकर पंजिका में अंकित किया जाए। सरकारी जमीनों को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराया जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ सभी पात्रों को दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व विभाग संबंधी 12, विद्युत निगम, नगर निगम और विकास विभाग की पांच-पांच, पूर्ति विभाग की तीन और अन्य विभागों की पांच शिकायतें शामिल हैं। इनमें एक का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूरज कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed