फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tilak tied to trees and plants

पेड़ो और पौधों को किया तिलक और रक्षा सूत्र भी बांधा

Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tilak tied to trees and plants
सहारनपुर। नगरायुक्त ने सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर रक्षा बंधन को अनूठे तरीके से मनाया। उन्होंने गांधी पार्क में जाकर पेड़ और पौधों को पहले तिलक किया और बाद में राखी बांधते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गांधी पार्क में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यदि हम आज पेड़ और पौधों की रक्षा करते हैं तो वह भविष्य में आने वाली पीढ़ियों की रक्षा करेंगे। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि मनुष्य की ही नहीं, बल्कि पृथ्वी पर जीवन की रक्षा में पेड़ और पौधों का बड़ा योगदान है। आज वृक्षों के अंधाधुंध कटान से पर्यावरण संतुलन गड़बड़ा रहा है, जो मनुष्य के लिए घातक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका पोषण करने की अपील की। वृक्ष रक्षा सूत्र कार्यक्रम में कान्हा उपवन गोशाला के संरक्षक शैलेंद्र भूषण गुप्ता, जन चेतना सेवा समिति के अर्चित अग्रवाल, विनीता चौहान, हिमांशी चोपड़ा, वर्षा चोपड़ा, सीमा अरोड़ा, स्वीटी, नीरु सिंह, मनोज बग्गा, मुकेश चौधरी, सुनील, विकास, भीम सागर, शकील आदि मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा का शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed