फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tight security arrangements, special vigil will be on the border

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बॉर्डर पर रहेगी विशेष चौकसी

Thu, 02 Sep 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements, special vigil will be on the border
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बॉर्डर पर रहेगी विशेष चौकसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए पुलिस ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिहाज से प्लान तैयार कर लिया है। चूंकि सहारनपुर रेंज के शामली और सहारनपुर जनपद की सीमा हरियाणा से जुड़ी है, इसलिए बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जाएगी।
पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर महापंचायत प्रस्तावित है। अनुमान है कि महापंचायत में हरियाणा और पंजाब के भी किसान बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं। मुजफ्फरनगर जिले के अलावा सहारनपुर से पुलिस भेजी जाएगी, जबकि जोन स्तर से भी पुलिस भेजने की तैयारी है। पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी। हरियाणा, पंजाब के बॉर्डर पर तैनाती के अलावा रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बरती जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर में हरियाणा और पंजाब से यूपी में आने के दो प्रमुख रास्ते हैं। एक तो अंबाला से होकर आता है, जबकि दूसरा करनाल से गंगोह की तरफ है। शामली जिले में एक रास्ता पानीपत से कैराना वाया शामली होकर मुजफ्फरनगर और दूसरा रास्ता करनाल से झिंझाना वाया शामली होकर मुजफ्फरनगर तक जाता है। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में उत्तराखंड की सीमा जुड़ी है, जबकि जानसठ रोड से बिजनौर जनपद की सीमा जुड़ी है। इसी मार्ग से उत्तराखंड के उधमसिंहनगर के भी लोगों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित किसान पंचायत को देखते हुए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्राथमिकता है। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। मुख्यालय से भी फोर्स मांगी गई है।
- डा. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed