{"_id":"695d595c7da9e804dc0da597","slug":"thumb-will-tell-the-truth-of-duty-biometric-attendance-in-government-hospitals-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-166648-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अंगूठा बताएगा ड्यूटी का सच, सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अंगूठा बताएगा ड्यूटी का सच, सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक हाजिरी
Wed, 07 Jan 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक, नर्सों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य की गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन की ओर से आदेश जारी किया गया है। अब समय से पहले गायब होने का खेल नहीं चलेगा। साथ ही बिना बायोमेट्रिक हाजिरी के वेतन भी नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब हस्ताक्षर रजिस्टर पर करने के बजाए ऑनलाइन हाजिरी लगेगी तभी उनको वेतन मिल सकेगा। क्योंकि सरकार ने सभी के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अस्पताल आने और जाने के दौरान अंगूठा लगाना पड़ेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजा है। सके लिए सभी सरकारी अस्पताल बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए मशीन लगाई जाएगी। इसके बिना मासिक वेतन जारी नहीं किया जाएगा। बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू होने से बीच में गायब होने का खेल खत्म हो जाएगा। समय का पालन करना होगा।
-- -- --
-- एक हजार से अधिक को लगानी पड़ेगी बायोमेट्रिक
जिले में 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 38 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इनके अलावा एसबीडी जिला अस्पताल और महिला अस्पताल है। इन सभी अस्पतालों में एक हजार से अधिक चिकित्सक, नर्स और कर्मचारी तैनात हैं। सभी को सुबह व शाम बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
-- वर्जन
शासन से सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के संबंध में पत्र प्राप्त हो गया है। अस्पतालों में बायोमेट्रिक मशीन लगवाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में सभी को निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही व्यवस्था लागू होगी।
- डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी