फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Threshing stopped due to rain, tarpaulin covered wheat at purchasing centers

बारिश से बंद हुई थ्रेसिंग, क्रय केंद्रों पर तिरपाल से ढका गेहूं

Fri, 23 Apr 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Threshing stopped due to rain, tarpaulin covered wheat at purchasing centers
बड़गांव/गागलहेड़ी/रामपुर मनिहारान,/बिहारीगढ़। मौसम के बिगड़े मिजाज ने गेहूं कटाई में जुटे किसानों के होश उड़ा दिए हैं। बूंदाबांदी से थ्रेसिंग कार्य बंद हो गया है। जबकि क्रय केंद्रों पर भी खुले में रखी गेहूं की बोरियों की सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। वहां रखे गेहूं को तिरपाल आदि से ढक दिया गया है, लेकिन बारिश ज्यादा होती है तो गेहूं को भीगने से बचाना मुश्किल होगा। ऐसी दशा में बोरियों में रखा गेहूं खराब भी हो सकता है। क्रय केंद्र प्रभारियों का कहना है कि खरीद के सापेक्ष उठान नहीं हो पा रहा है, ऐसे में खुले में गेहूं रखना मजबूरी है।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिन से चल रही मौसम की आंख मिचौली के बीच हो रही बूंदाबांदी से गेहूं कटाई और थ्रेसिंग कार्य प्रभावित हुआ है। अभी आधे किसान ही अपनी फसल की कटाई कर थ्रेसिंग कर चुके हैं। बाकी फसल कटाई की तैयारी में लगे हैं या फिर उन्होंने कटाई तो करा दी है, लेकिन थ्रेसिंग नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बड़गांव, गागलहेड़ी, रामपुर मनिहारान, बिहारीगढ़ क्षेत्रों के किसान सुरेंद्र सिंह, रिषीपाल राणा, अरुण कुमार, नरेंद्र, सुधीर सैनी, ताराचंद, जगत सिंह सिद्धू आदि का कहना है कि गेहूं की फसल काटने के बाद थ्रेसिंग नहीं हो पाई थी। अगर ज्यादा बरसात होती है तो कटाई हो चुके गेहूं का नुकसान काफी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद के मुताबिक नहीं हो रहा उठान
गेहूं की खरीद के मुकाबले उठान में कमी को लेकर केंद्र प्रभारियों की भी सांसें अटकी हैं। बड़गांव में एफएसएस के आदर्श इंटर कॉलेज में बने क्रय केंद्र पर अब तक 1291 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि उठान केवल 200 क्विंटल का हुआ है। कुछ गेहूं कालेज के बरामदे में लगाया गया तो बाकी खुले में रखा है। हालांकि बारिश आने पर इसे तिरपाल से ढका गया है।
चिलकाना क्षेत्र में पांच स्थानों पर गेहूं की खरीद चल रही है। चिलकाना के सचिव मो. जुबैर, पटनी के सचिव कुलदीप शर्मा, बुड्ढाखेड़ा के सचिव अंकुर बंसल, आल्हनपुर के सचिव सुधांशु पांडे ने बताया कि साधन सहकारी समिति तथा किसान सहकारी समिति द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है। सभी सेंटरों पर करीब 5000 क्विंटल गेहूं पड़ा है। इन सभी सेंटरों पर खरीद के हिसाब से गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है। गेहूं को समिति के गोदामों तथा टीन शेड में रखा गया है। यदि समय रहते गेहूं का उठान नहीं हुआ तो आने वाले समय में परेशानी हो सकती है।

गागलहेड़ी की बुढ्डाखेड़ा साधन सहकारी समिति 15000 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। समिति के एमडी कंवर सिंह और सचिव संजय कुमार ने बताया कि गोदाम फुल होने के बाद गेहूं को तिरपाल से ढककर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed