फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three youths including teenagers died in road accidents, four are serious

सड़क हादसों में किशोर सहित तीन युवकों की मौत, चार गंभीर

Mon, 21 Dec 2020 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Three youths including teenagers died in road accidents, four are serious
सड़क हादसों में किशोर सहित तीन युवकों की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन

बड़गांव/गागलहेड़ी। नील गायों से टकरा कर दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि उनके तीन साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया।
बड़गांव थाने के दल्हेड़ी गांव निवासी चरण सिंह का पुत्र अक्षय (22) व मोहित पुत्र सुभाष मोहम्मदपुर गाड़ा निवासी राज मिस्त्री यशपाल को लेकर खेत पर जा रहे थे। सुबह नौ बजे जब वह रामपुर मनिहारान-बड़गांव मार्ग पर दल्हेड़ी ईट-भट्टे के पास पहुंचे तो कोहरे के कारण उनकी बाइक एक मोड़ पर नील गाय से टकरा गई। टक्कर लगने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस व परिजनों ने गंभीर हालत में तीनों को सहारनपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान अंकित उर्फ अक्षय की मौत हो गई। मृतक अपने पिता का एकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार की रात गांव कन्नाहेड़ी निवासी दिव्यांग आमिर (20) पुत्र मुल्ला शौकत अपने साथी उजेर पुत्र साजिद के साथ बाइक द्यह्य गांव लौट रहा था। तभी गांव के पास भटपुरा तिराहे पर सड़क पार कर रही नील गाय से उनकी टक्कर हो गई। बाइक गिरने से दोनों सवार घायल हो गए। घायलों को रात में देवबंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार दोपहर दिव्यांग आमिर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा गागलहेड़ी क्षेत्र में हुआ। तिवाया के अमित उर्फ अन्नू (16) पुत्र गौतम साथी शुभम पुत्र जसबीर के साथ बाइक से सोमवार सुबह छह बजे पास के गांव बढेड़ी घोघू जा रहा था। तभी गोगा म्हाड़ी के निकट अज्ञात वाहन से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन इससे पहले ही अमित की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed