फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three youths gangraped after friendship on social media

शर्मनाक मामला: दुष्कर्म पीड़िता की दास्तां सुन उड़े अफसरों के होश, बच्चों की गर्दन पर चाकू रख की थी दरिंदगी

Mon, 03 Jul 2023 06:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 03 Jul 2023 06:01 PM IST
सार

UP News : सहारनपुर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। वहीं, दुष्कर्म पीड़िता की दास्तां सुनकर पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि बच्चों की गर्दन पर चाकू रख दरिंदगी की थी। अब धर्म परिवर्तन का भी दवाब बना रहे हैं।

विज्ञापन
Three youths gangraped after friendship on social media
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गंगोह क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता से पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की गई। इसके बाद तीन युवकों ने उसे बुला लिया और चाकू से आतंकित करते हुए बच्चों सहित जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगे।

विज्ञापन


आरोप है कि अब पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ये है पूरा मामला
गंगोह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह सोशल मीडिया का प्रयोग करती है। थाना झिंझाना के गांव चोतरा निवासी एक युवक गंगोह में कपड़े की दुकान करता है। वह उसकी दुकान पर कपड़े लेने के लिए जाती थी और वहीं उसकी जान पहचान हुई। आरोपी ने अपने साथ-साथ उक्त अपने दो अन्य साथियों की भी उसके साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती करा दी और उसके साथ बातें करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि एक दिन उक्त लोगों ने उसे अपने पुत्र के जन्मदिन के लिए गंगोह आने को कहा तो वह अपने दोनों बच्चों के साथ गंगोह आ गई। उक्त तीनों व्यक्ति और एक अज्ञात व्यक्ति उसे अपने साथ किसी जगह ले गए और बच्चों के गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसके बाद आरोपी उससे रुपयों की मांग करने लगे।

विज्ञापन

बताया गया कि आरोपी उससे लगभग 40 हजार रुपये ले चुके हैं। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर उसके साथ संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता महिला की दास्तां सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed