{"_id":"640f34390e336c5eb903d333","slug":"three-year-old-girl-died-under-suspicious-circumstances-in-saharanpur-city-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता पर हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता पर हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
Mon, 13 Mar 2023 08:03 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 13 Mar 2023 08:03 PM IST
सार
Saharanpur News : मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, पिता पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गांव गलीरा में एक तीन वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची की मां ने अपने पति पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव गलीरा निवासी नीटू का अपनी पत्नी सविता के साथ विवाद चल रहा है। उनकी तीन वर्षीय पुत्री सृष्टि थी। रविवार की शाम सृष्टि की गांव गलीरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मां-बेटी की मौत का मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शरीर पर मिले चोट के निशान
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच की तो सविता ने अपने पति पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया, जबकि पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि बच्ची की छत से गिरकर मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: नहीं थम रहे मां-बहनों के आंसू, हत्या के बाद बिटौड़े में जलाया था शव, घर का इकलौता चिराग था कुलदीप
वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाने पर अभी तहरीर नहीं आई है। बच्ची की मौत की वजह संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी।