{"_id":"6435a76be6195f54430babb6","slug":"three-trains-started-kalka-delhi-express-will-run-from-today-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-716-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीन ट्रेनें हुईं शुरू, कालका-दिल्ली एक्सप्रेस आज से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीन ट्रेनें हुईं शुरू, कालका-दिल्ली एक्सप्रेस आज से चलेगी
विज्ञापन
अंबाला रेलवे स्टेशन पर काम होने के कारण 17 मार्च से चल रही थी रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंबाला रेलवे स्टेशन पर काम होने से रद्द चल रही तीन ट्रेनों का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया। जबकि कालका-दिल्ली एक्सप्रेस बुधवार (आज) से चलेगी। ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली हैं।
अंबाला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर मरम्मत का कार्य 17 मार्च को शुरू हुआ था। इसके लिए रेलवे ने प्रतिदिन चार घंटे का ब्लॉक लेकर करीब 25 दिन लगातार काम किया। ब्लॉक के कारण ट्रेनें भी निरस्त करनी पड़ी थी। अब काम पूरा हुआ तो ट्रेनें भी चलने लगी हैं।
मंगलवार से सहारनपुर-नांगलडैम, अंबाला-सहारनपुर, बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस, दिल्ली-कालका एक्सप्रेस शुरू हो गई। ट्रेन नंबर 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस बुधवार से चलेगी। यह ट्रेन कालका से अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर होते हुए दिल्ली पहुंचती है। जब यह ट्रेन दिल्ली से बनकर चलती है तो इसका नंबर 14331 रहता है, जो दिल्ली से पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए कालका जाती है।
विज्ञापन
दो रद्द, पांच ट्रेनें सहारनपुर पहुंचीं लेट
मंगलवार को दो ट्रेनें रद्द रही। जबकि पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सहारनपुर में लेट पहुंची। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी, चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस नहीं चली। दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे, अमृतसर-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने दो घंटे, दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे, सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई।