फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three trains going to Assam and Punjab remained canceled

Saharanpur News: असम और पंजाब जाने वाली तीन ट्रेनें रहीं निरस्त

Thu, 07 Sep 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three trains going to Assam and Punjab remained canceled
-गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड में काम होने के चलते नहीं चलीं ट्रेनें
विज्ञापन

-यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेनें बनी सहारा, अधिक भीड़ के चलते हुई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेल यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले पांच दिनों से ऐसा कोई दिन नहीं गया, जिस दिन ट्रेनें निरस्त नहीं रही हों। बुधवार को भी असम और पंजाब जाने वाली तीन ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इन दिनों गोरखपुर रेलवे स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग (ट्रैक पर काम) के चलते ट्रेनों को निरस्त किया हुआ है। इनमें सहारनपुर की 12 ट्रेनें शामिल हैं, जो अलग-अलग तिथियों में निरस्त हैं। बुधवार को ट्रेन नंबर 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस और 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस नहीं चली।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी तो हुई, साथ ही रेलवे के राजस्व पर खासा असर पड़ा। यात्रियों को सदभावना, जनसेवा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का सहारा लिया। दिल्ली में जी-20 सम्मेलन होने के चलते 16 ट्रेनें नौ और दस सितंबर को बंद रहेंगी। इनमें जालंधर-नई दिल्ली सुपर, अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed