फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three times a gang caught stealing in a shop

एक दुकान में तीन बार चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा

Thu, 26 Dec 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three times a gang caught stealing in a shop
रामपुर मनिहारान/इस्लामनगर (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव हरपाली के बाजार स्थित एक ही दुकान में डेढ़ माह में तीन बार चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर तीन अभियुक्तों को चोरी किए गए समान व चाकू सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा। हालांकि घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाने के गांव लूंढी निवासी अंकित की नजदीक के गांव हरपाली के बाजार में जुगनू शॉपी के नाम से गारमेंट की दुकान है। 25 अक्तूबर की रात को दुकान में सेंधमारी कर सभी कीमती सामान चोरी किया। इसकी रिपोर्ट अंकित ने थाने में दर्ज कराई। घटना के बाद अंकित ने कर्ज लेकर दुकान में समान डाला, 18 नवंबर की रात में फिर दुकान का सभी सामान चोरी किया। इसके बाद अंकित ने घर का जेवर बेच कर दुकान में एक बार फिर समान डाला, दो दिसंबर की रात फिर दुकान में सेंधमारी कर समान चोरी किया। डेढ़ माह में तीन बार की गई चोरी की रिपोर्ट थाने में पंजीकृत कराई। पुलिस इस घटना को लेकर लगातार प्रयास में जुटी हैं। 24 दिसंबर को थाना प्रभारी उमेश रोरिया, उपनिरीक्षक आदेश पांचाल, सुरेश कुमार, कांस्टेबल दीपक, रविंद्र, सुशील की टीम ने नया गांव पूर्वी यमुना नहर सिंचाई विभाग के बंगले से रोहित पुत्र मुनेश, मोहित पुत्र नरेश नया गांव, अविनाश पुत्र इंद्र गांव थरोली थाना कुतुबशेर को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार तिया। पकड़े गए अभियुक्तों से दो चाकू व साढ़े सात हजार नगद बरामद करने का दावा किया।
विज्ञापन

बुधवार को सीओ यतेंद्र नागर ने थाने में पीसी कर घटना का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि घटना का मुख्य आरोपी श्रवण पुत्र अतर सिंह नया गांव अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed