{"_id":"63e276c1b88e91209f23b296","slug":"three-thieves-who-came-to-sell-vehicles-in-dholikhal-arrested-saharanpur-news-c-14-1-108796-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ढोलीखाल में वाहन बेचने आए तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ढोलीखाल में वाहन बेचने आए तीन चोर गिरफ्तार
Tue, 07 Feb 2023 09:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Feb 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोर
सहारनपुर। ढोलीखाल में चोरी के वाहन बेचने आए तीन आरोपियों को थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो बाइक, एक्टिवा स्कूटर, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं
आरोपियों ने हरियाणा, हरिद्वार और सहारनपुर से ही वाहन चोरी किए थे। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अर्पित निवासी गांव फेरूमाजरा कोतवाली नकुड़, विनीत निवासी गांव धौकलपुर कोतवाली देहात जनपद बिजनौर और शाहरूख निवासी चौधरी मेडिकल वाली गली थाना कुतुबशेर शामिल हैं। इनमें शाहरूख पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते थे वाहन
आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कुछ दिन चोरी के वाहन चलाते थे। इसके बाद वाहनों को बेच देते थे। आरोपी पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस उन वाहनों को बरामद करने का भी प्रयास कर रही है। ढोलीखाल में ही खपते हैं चोरी के वाहन
विज्ञापन
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ढोलीखाल में पुराने वाहनों को काटने का बाजार है। यहां कई स्क्रैप कारोबारी हैं, जो चंद मिनटों में वाहनों को पुर्जों में बदल देते हैं। पिछले दिनों एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने ढोलीखाल में छापा मारकर पांच संदिग्ध बाइक बरामद की थी, लेकिन अन्य वाहनों से संबंधित दस्तावेज भी कारोबारी नहीं दिखा सके थे। पुलिस ने तब बाजार बंद करा दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद बाजार फिर से खुल गया। कई बार पुलिस ने छापा भी मारा, लेकिन आज तक वाहनों से संबंधित दस्तावेज पुलिस को नहीं मिल सके। इस बार चोरी के वाहन बेचने आए आरोपियों के बारे में एक कारोबारी ने ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तीन आरोपी पकड़े गए। बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की हिदायत भी पुलिस कारोबारियों को दे चुकी है, लेकिन आज तक कैमरे नहीं लगाए गए।