फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three thieves caught after encounter, two hundred bee boxes recovered

मुठभेड़ के बाद तीन चोर पकड़े, मधुमक्खी के दो सौ डिब्बे बरामद

Sat, 12 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three thieves caught after encounter, two hundred bee boxes recovered
बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने सर्विलांस और स्वाट टीम के साथ चेकिंग अभियान चला कर तीन चोरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। चोरों के पास से मधुमक्खी के दो सौ डिब्बों से लदे कैंटर, बाइक और दो तमंचे बरामद किए हैं। उक्त डिब्बे गत चार मार्च को ही कुरढ़ीखेड़ा से चोरी किए गए थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ मनोज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 11 बजे वे स्वाट टीम प्रभारी जयवीर सिंह और सर्विलांस प्रभारी अजब सिंह के साथ तकीपुर रोड चाणचक मोड़ पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक कैंटर और बाइक सवार कुछ लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी सवार लोगों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से तीन लोगों शोयब पुत्र गय्यूर निवासी गांव मक्काबांस थाना गागलहेड़ी, शहजाद उर्फ काला पुत्र इकराम निवासी बुड्ढाखेड़ा थाना नागल और उस्मान पुत्र असगर निवासी पांडोली निवासी थाना नागल को धर दबोचा। कैंटर में दो सौ डिब्बे मधुमक्खियों के थे जिनमें जीवित मधुमक्खियां थी। चोरों के पास से एक बाइक, दो तमंचे और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में चोरों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चार मार्च को कुरढ़ीखेड़ा के पेट्रोल पंप के पीछे से उक्त डिब्बे चोरी किए थे और अब वे उन्हें बेचने के लिए ले जा रहे थे। पकड़े गए चोरों में शोएब पर तीन, शहजाद पर आठ और उसमान पर तीन मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बरामद मुधमक्खी के डिब्बे

बरामद मुधमक्खी के डिब्बे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed