{"_id":"58bc54a34f1c1b6001e7eb83","slug":"three-thanedaron-adverse-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन थानेदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन थानेदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही के निर्देश पर तीनों जिलों की पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाते हुए 234 वांछित और वारंटियों को पकड़ा।
डीआईजी ने सराहनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने तथा लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई करने के निर्देश एसएसपी को दिए हैं।
पुलिस के चुनावी ड्यूटी में व्यस्त रहने की वजह से परिक्षेत्र के तीनों जिलों में वारंटियों और वांछितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने तीनों जिलों की पुलिस को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
पुलिस ने शनिवार की रात आठ बजे से तड़के चार बजे तक अभियान चलाया। आठ घंटे के भीतर सहारनपुर पुलिस ने 36 वांछित और 56 वारंटी पकड़े। मुजफ्फरनगर पुलिस ने 42 वांछित और 38 वारंटी तथा शामली पुलिस ने 44 वांछित और 18 वारंटी पकड़े।
विज्ञापन
कुल 122 वांछित और 112 वारंटी पकड़े गए। इनमें कई शातिर अपराधी और लंबे समय से वांछित थे। अभियान के दौरान की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने सराहनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
साथ ही सहारनपुर के थाना गंगोह प्रभारी, थाना देवबंद प्रभारी, मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर प्रभारी के विरुद्घ प्रतिकूल दृष्टिकोण अपनाते हुए दंडित करने के निर्देश संबंधित एसएसपी को दिए।