{"_id":"63d4177d7e4ea93b66773f87","slug":"three-students-scorched-when-the-national-flag-touched-the-power-line-saharanpur-news-c-14-1-94760-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिजली लाइन से राष्ट्रीय ध्वज छू जाने पर तीन छात्र झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिजली लाइन से राष्ट्रीय ध्वज छू जाने पर तीन छात्र झुलसे
Fri, 27 Jan 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बेहड़ा संदल सिंह बिजलीघर से जुड़े गांव जजनैर में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रभात फेरी निकालते वक्त नीचे लटकी बिजली लाइन के तारों से राष्ट्रीय ध्वज छू जाने से उच्च प्राथमिक स्कूल के तीन छात्र झुलस गए। जिनका सीएचसी फतेहपुर पर उपचार कराया गया।
बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे प्रभात फेरी निकाल रहे थे। कक्षा आठ के छात्र सबसे आगे राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। इसी दौरान स्कूल के पास राष्ट्रीय ध्वज का ऊपरी सिरा वहां से गुजर रही विद्युत लाइन के तारों से छू गया। इससे उसमें करंट दौड़ गया और अहमद, सादिक और मुराद उसकी चपेट में आकर झुलस गए। करंट लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि बच्चों की जान बच गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को बुलवा कर बच्चों को फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।
ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में कई बार शिकायत के बाद भी नीचे लटकी लाइन को ठीक नहीं किया जा सका। दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद गांव में टीम भेज कर खंभे लगा कर लाइन ऊंची कराने का काम शुरु किया गया। विद्युत निगम के उप खंड अधिकारी कैलाशपुर सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि गांव में खंभे लगवा कर लाइन का ऊंचा कराया जा रहा है।