फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three smugglers of interstate gang caught with smack of 1.5 crore

एसटीएफ ने डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन तस्कर पकड़े

Wed, 02 Nov 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers of interstate gang caught with smack of 1.5 crore
सरसावा (सहारनपुर)। स्पेशल टास्क फोर्स तथा सरसावा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से डेढ़ किलो स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिसके आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात्रि एसटीएफ मेरठ यूनिट के निरीक्षक प्रशांत कपिल के साथ सरसावा पुलिस ने एक सूचना पर नकुड़ रोड पर ग्राम अहमदपुर के समीप देहरादून अंबाला नेशनल हाईवे के अंडरपास पर एक बाइक पर तीन युवकों को रोककर हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से डेढ़ किलो स्मैक, 90 हजार रुपये की नगदी पांच मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पकड़े गए तीनों आरोपियों अमित उर्फ अनित पुत्र कटार सिंह ग्राम बुढेड़ा, रविंद्र पुत्र मांगेराम तथा कृष्ण पुत्र सतीश उर्फ भूरा निवासीगण ग्राम अहमदपुर थाना सरसावा को थाने लाकर मुकदमा पंजीकृत करते हुए बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज कर उनके संपर्कों की जानकारी की जा रही है, जिससे अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed