फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three smugglers arrested in Saharanpur and police recovered charas smack and electronic fork

Saharanpur News: दबोचे गए मादक पदार्थों के तीन तस्कर, चरस-स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद

Sat, 03 Jun 2023 06:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Jun 2023 06:36 PM IST
सार

Saharanpur News : मादक पदार्थों के तीन तस्कर दबोचे गए हैं। उनके पास से चरस और स्मैक समेत इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Three smugglers arrested in Saharanpur and police recovered charas smack and electronic fork
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन व्हाइट पाउडर दोबारा शुरू कर दिया है। इसके तहत जनपद में तीन तस्कर पकड़े गए हैं, जिनके पास से चरस और स्मैक सहित इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


जिले में हो रही मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर सोमवार को अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित किया था, जिसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने ऑपरेशन व्हाइट पाडर दोबारा चलाने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


शनिवार से पुलिस ने ऑपरेशन व्हाइट पाउडर की शुरुआत की। इसके तहत कोतवाली बेहट पुलिस ने इसरार निवासी मोहल्ला गाडान को मुर्ताजापुर गांव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। उसके पास से 200 ग्राम चरस बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: ऐसी हालत में मिली महिला की डेड बॉडी, शर्म से झुक गईं अफसरों की नजरें, दर्दनाक है वारदात

इसी तरह थाना कुतुबशेर पुलिस ने अंबाला रोड से अलीशान निवासी मोहल्ला धोबीवाला कोतवाली मंडी को पकड़ा है। उसके पास से 160 ग्राम चरस, 790 रुपये और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ है। इसी थाने की पुलिस ने बंटी निवासी गांव उनाली को 11 ग्राम स्मैक साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा जनपद के अन्य थानों की पुलिस ने भी तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश दी हैं। 

इस नंबर पर दें सूचना 
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान 17 जून तक चलेगा। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने नागरिकों से मादक पदार्थ तस्करों की सूचना देने की अपील की है। इसके तहत मोबाइल फोन नंबर 7839857851 जारी किया है। सूचना देने वाले व्यक्ति नाम गोपनीय रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: UP: पहले जानलेवा हमला, फिर छीनी पिस्टल, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी, 'सरेंडर नहीं तो मकान पर चलेगा बुलडोजर'

तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन व्हाइट पाउडर की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत तस्करों को पकड़ा गया है, जिनके पास से मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed