फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three positive reports including two brothers

दो भाइयों समेत तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 22 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three positive reports including two brothers
सहारनपुर। जिले में तीन और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दो सगे भाई हैं, जो नानौता में जूते का व्यापार करते हैं, जबकि तीसरा गांव दाबकी जुनारदार कर रहने वाला है। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

नानौता से पॉजिटिव निकले दोनों भाई मोहल्ला सुनारों वाली गली के रहने वाले हैं, जो जूता व्यापारी हैं। सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग की टीम ने दुकान और आवासीय क्षेत्र को सैनिटाइज किया, साथ ही दोनों भाइयों को कोविड-19 अस्पताल भेजा गया। संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। चूंकि दोनों जूता व्यापारी हैं। ऐसे में आसपास के दुकानदारों और बीते सप्ताह भर में संपर्क में आने वाले व्यापारियों में दहशत है। तीसरा संक्रमित गांव दाबकी गुर्जर का है, जो बाहर से आया बताया गया है। दाबकी गुर्जर में भी चिकित्सा विभाग की टीम ने मोहल्ले को सैनिटाइज करने के बाद सील किया। संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। सैंपलिंग भी की जा रही है। इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 341 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 263 रिकवर होकर छुट्टी पा चुके हैं। वर्तमान में 78 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर समेत 15 की रिपोर्ट नेगेटिव
देवबंद। चिकित्सक, स्टाफ नर्स समेत 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला के संपर्क में आए एक प्राइवेट चिकित्सक, सीएचसी की स्टाफ नर्स समेत 15 लोगों के 20 जून को सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। सोमवार को प्राप्त हुई सभी 15 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सोमवार को नगर एवं देहात से करीब 32 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed