{"_id":"6425b7bef1926ee51f0442cb","slug":"three-new-cases-of-corona-have-been-found-in-saharanpur-district-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: फिर से बढ़ने लगा कोरोना, जिले में मिले तीन नए केस, मरीजों की संख्या पहुंची 15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: फिर से बढ़ने लगा कोरोना, जिले में मिले तीन नए केस, मरीजों की संख्या पहुंची 15
Thu, 30 Mar 2023 09:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 30 Mar 2023 09:54 PM IST
सार
Saharanpur News : जिले में फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। आज जिले में तीन नए केस मिले। अब मरीजों की संख्या 15 पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के तीन और नए केस मिले हैं, जिनमें दो बाहरी और एक नागल क्षेत्र का रहने वाला है। अब संक्रमितों की संख्या 15 हो गई।
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि जनपद में प्रतिदिन एक हजार से अधिक कोरोना जांच हो रही है। जिन लोगों के कोरोना सैंपल मंगलवार को लिए थे, उनकी जांच रिपोर्ट राजकीय मेडिकल कॉलेज से बृहस्पतिवार को आई। इनमें एक महिला सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मासूम बचों की हत्या का मामला: हत्यारोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस, वारदात का असली सच उगलेगा पूर्व पार्षद
विज्ञापन
बताया गया कि दो संक्रमित बाहरी हैं, जिनकी जांच रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ जाने से पहले हुई थी। एक नागल क्षेत्र की महिला है, जिसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग बाहरी कोरोना संक्रमितों से लगातार संपर्क कर रहा है, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब कोरोना के सक्रिय केस आठ शेष हैं।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: आखिर जारी हुई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची, यहां देखें पश्चिमी यूपी की पूरी लिस्ट