फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three more dengue patients found in the district, 438 patients found so far

जिले में डेंगू के तीन और रोगी मिले, अभी तक 438 मरीज मिले

Thu, 25 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three more dengue patients found in the district, 438 patients found so far
सहारनपुर। जनपद में बुधवार को डेंगू तीन और मरीज मिले हैं। इनके साथ ही जनपद में अभी तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या 438 पर पहुंच गई है। वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए बुधवार को छह जगहों पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में भी बुखार के 15 मरीज इलाज कराने पहुंचे, जिनके खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि बुधवार को तीन मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि वेक्टर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया पर नियंत्रण के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों के द्वारा बुधवार को भी शिविर लगाए गए हैं। यह स्वास्थ्य शिविर नानौता, चिलकाना, नकुड़ के गांव ढकदेई और साल्हापुर, पुवांरका के घड़कोली और सहारनपुर शहर के मोहल्ला ब्रिजेश नगर में लगाए गए हैं। शिविरों में कुल 58 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे, जिनको दवाएं दी गई हैं। इनमें बुखार के भी 15 मरीज शामिल रहे, जिनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए पैथोलॉजी लैब भेजे गए हैं। इनके अलावा सर्वेक्षण टीमों के द्वारा 539 घरों पर जाकर 1650 लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर 18 अगस्त से चल रहे हैं, जिनमें करीब 28 हजार रोगियों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed