फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three more criminals arrested, three already arrested

Saharanpur News: तीन बदमाश और गिरफ्तार, तीन पहले ही चढ़ चुके हत्थे

Wed, 07 Feb 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 07 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three more criminals arrested, three already arrested
सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने मदनपुरी कॉलोनी में बेकरी कारोबारी के घर लूट करने वाले तीन और बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनके दो साथी 25 हजार के इनामी जहांगीर, नवीन और सौरभ को देहरादून के थाना विकासनगर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने एक तमंचा, चाकू और 33600 की नकदी बरामद की।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मदनपुरी कॉलोनी निवासी कारोबारी युधिष्ठिर ठक्कर के घर घुसकर चार बदमाशों ने सवा लाख की नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली थी। कोतवाली मंडी पुलिस सोमवार की रात शकलापुरी रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने आसमोहम्मद निवासी गांव मुल्ला नागराजपुर, सुधीर उर्फ लक्की निवासी मोहल्ला काहरान पुरानी चुंगी नगर कोतवाली, अंजार निवासी गांव मोहर्रा थाना कोचाधामन जिला किशनगंज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने जहांगीर निवासी शहीदगंज और नवीन सैनी निवासी पुरानी चुंगी के साथ मिलकर कारोबारी के घर लूटपाट करना स्वीकार किया। लूट करने जहांगीर, नवीन, लक्की और अनिल यादव निवासी जनपद आंबेडकरनगर गए थे, जबकि आस मोहम्मद और अंजार ने लूट की योजना बनाई थी। आस मोहम्मद पहले भी कारोबारी से लूटपाट कर चुका है। उसको कारोबारी के बारे में पूरी जानकारी थी। अनिल यादव फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। विकासनगर में पकड़ा गया सौरभ लक्की का भाई है, जो इस घटना में शामिल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में हुआ गैंग तैयार
गिरोह का आपराधिक इतिहास है। जहांगीर पर 27, सौरभ पर चार, नवीन पर 18 केस दर्ज हैं। आसमोहम्मद, सुधीर और अंजार पर भी केस दर्ज हैं। आरोपी हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड में कई वारदात चुके हैं। इन सभी मुलाकात जेल में हुई थी। इसके बाद जमानत पर छूटकर आने के बाद इन्होंने गैंग तैयार कर वारदातें करना शुरू कर दी।
लगेगी गैंगस्टर, खुलेगी हिस्ट्रीशीट
आरोपियाें पर गैंगस्टर लगेगी। इसके अलावा इनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। सभी कुख्यात अपराधी हैं। इसके लिए पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed