फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three more corona patients including woman were found

Saharanpur News: महिला सहित कोरोना के तीन और मरीज मिले

Thu, 23 Mar 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three more corona patients including woman were found
सहारनपुर। जनपद में कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे फैलने लगा है। बुधवार को 60 वर्षीय महिला सहित तीन और कोरोना के मरीज मिले हैं। इनकी तीन दिन पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच हुई थी। सभी को घर पर आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना की जांच बढ़ी तो कोरोना मरीज मिलने लगे हैं। नकुड़ क्षेत्र के गांव भैरमऊ निवासी 48 साल के ग्रामीण को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह 20 मार्च को नकुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा और चिकित्सक को दिखाने से पहले कोरोना जांच कराई। उसके बाद चिकित्सक के पास पहुंचा। इसी तरह नकुड़ क्षेत्र के ही खेड़ा निवासी 25 वर्षीय युवती भी बुखार, खांसी होने की शिकायत पर स्वास्थ्य केंद्र गई। जहां पर उनका कोरोना सैंपल लिया। बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी 60 वर्षीय महिला ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कोरोना जांच कराई थी। उन्हें कई दिन से खांसी और जुकाम की शिकायत थी। इन तीनों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर सभी को आइसोलेट करते हुए उनके संपर्क में आए परिजनों के सैंपल कराए। जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को हल्का बुखार, खांसी और जुकाम है।
विज्ञापन

दो दिन में छह केस मिले
जनपद में कोरोना के दो दिन में छह मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को बलियाखेड़ी और साढ़ौली कदीम में तीन महिला कोरोना संक्रमित मिलीं, जबकि बुधवार को एक बलियाखेड़ी और नकुड़ में भी तीन कोरोना मरीज मिले हैं। हालांकि, सभी संक्रमित गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed