फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three more arrested in gang rape, villagers enraged, commotion, road jam

Saharanpur News: सामूहिक दुष्कर्म में तीन और गिरफ्तार, भड़के ग्रामीण, हंगामा, सड़क जाम

Tue, 12 Sep 2023 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three more arrested in gang rape, villagers enraged, commotion, road jam
आक्रो​शित  ग्रामीणों की बात सुनते कोतवाल एवं अन्य पुलिसकर्मी। संवाद
-- छात्रा से दरिंदगी करने वालों के घर पर बुलडोजर चलाने और एनएसए लगाने की मांग
विज्ञापन

-- एसएसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन और जल्द सजा दिलाने भरोसा

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/गंगोह। गंगोह क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली के बाहर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और एनएसए लगाने की मांग की। एसएसपी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और अदालत में जल्द सजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया, जिस पर गुस्साए लोग शांत हुए।
सोमवार की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने पर कक्षा 11 की छात्रा घर लौट रही थी। तभी, उसे अंकुर पुत्र धीरज व अमन पुत्र खिलारी निवासीगण गांव आसराखेड़ी रास्तें में मिले। आरोपियों ने छात्रा को उसके गांव छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। आरोपी छात्रा को गांव बाढ़ीमाजरा के जंगल में ले गए। वहां पर आरोपियों के तीन साथी पहले से मौजूद थे। सभी ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अंकुर और अमन छात्रा को शिवचौक पर बदहवास हालत में छोड़ गए थे। मामले का पता लगते ही छात्रा को पुलिस अपने साथ ले गई थी। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर अंकुर और अमन को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रात में ही आरोपियों के साथी शावेज, सादिक और सरवेज निवासीगण बाढ़ीमाजरा को भी गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर अदालत में पेशकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने की जानकारी छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों को मिली। गुस्साए लोग कोतवाली गंगोह के बाहर एकत्र हो गए और सड़क पर बैठ गए। पता लगने पर एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा व एसपी देहात सागर जैन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह करीब दो घंटे तक कोतवाली में जमे रहे। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट कर ली गई है। पुलिस अदालत में भी पैरवी करके आरोपियाें को जल्द सजा दिलाएगी। तब जाकर एक घंटा बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

छात्रा की हालत गंभीर, मेरठ किया रेफर
छात्रा की हालत गंभीर बनी है। घटना से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है और बदहवास हालत में होने के साथ सदमे है। छात्रा काफी डरी हुई है। हालत गंभीर होने के चलते छात्रा सरकारी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। वहीं, छात्रा का उपचार चल रहा है।

------

गरीब परिवार से है छात्रा
छात्रा बेहद गरीब परिवार से है। उसका एक बड़ा भाई है, जो कक्षा 12 में पढ़ता है। छात्रा के परिवार के पास चार बीघा जमीन है। छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर परिजनों का भी रो-रोककर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव के ग्रामीणों में उबाल है।
------
वर्जन:-
आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस अदालत में सशक्त पैरवी कर पीड़िता को इंसाफ दिलाएगी।
-डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed