फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three month old girl kidnapped in desire of daughter

Saharanpur News: बेटी की चाह में किया तीन माह की बच्ची का अपहरण

Tue, 30 Jan 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three month old girl kidnapped in desire of daughter
बेहट पुलिस द्वारा पकड़े गये  बच्ची अपहरण के आरोपी
सहारनपुर/बेहट। बेहट से तीन माह की बच्ची का अपहरण करने वाले दंपती को पुलिस ने चार घंटे में गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से बच्ची को बरामद किया। दंपती के दो बेटे हैं, उनको बेटी की चाह थी। इसलिए बच्ची का अपहरण किया।
विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बेहट के गांव रीढी मोहिद्दीनपुर निवासी महक पत्नी मुत्तलिब ने रविवार की रात साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना दी कि उसकी तीन माह की बेटी सायना का मुस्कान पत्नी वक्कार अहमद निवासी 62 फुटा रोड मोहल्ला धोबीवाला ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार बच्ची को बरामद किया। अपहरण में वक्कार भी शामिल था, उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया। दंपती ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे हैं। उनको बेटी की चाह थी। इसलिए बच्ची का अपहरण किया।
विज्ञापन


प्लानिंग के तहत दिया वारदात को अंजाम

महक और मुत्तलिब की कुछ समय पूर्व आरोपी दंपती से जान पहचान हुई थी। दंपती ने महक को अपना पता बेहट अड्डा बताया था। आरोपी यहां किराए पर रहते थे। रविवार की शाम मुस्कान महक के घर पहुंची। बच्ची को कपड़े दिलाने के बहाने से उन्हें बाजार ले गई। मुस्कान ने महक से कहा कि कपड़ों के रुपये उसके दुकानदार के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। कपड़े खरीदने के बाद मुस्कान ने पति वक्कार को फोन कर रुपये खाते में डालने के लिए कहा। साजिश के तहत वक्कार ने कहा कि फोन से रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। इसलिए रुपये लेने बेहट से शहर की तरफ आधे रास्ते तुम आ जाओ और आधे रास्ते वह आ रहा है। मुस्कान ने महक को टेंपो में बैठाकर रुपये लेने भेज दिया और बच्ची को अपने पास रख लिया। इसके बाद वक्कार सीधा बेहट पहुंच गया और मुस्कान के साथ बच्ची को अगवा कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई माह पहले छोड़ दिया था मकान

पुलिस पहले बेहट अड्डे पहुंची। लोगों ने जानकारी दी कि दंपती कई माह पूर्व मकान खाली करके चले गया था। इसके बाद पुलिस ने वक्कार के मोबाइल फोन की डिटेल निकलवाकर उसका सही पते की जानकारी हासिल कर दंपती को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed