फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three members of the gang who used to withdraw money by changing ATM cards were arrested

Saharanpur News: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 15 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three members of the gang who used to withdraw money by changing ATM cards were arrested
पुलिस की गिरफ्त में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाल
सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इन आरोपियों के पास से तीन एटीएम, 12 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की है। यह आरोपी मदद करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 17 जनवरी को कोरी माजरा निवासी सागर का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 68 हजार रुपये निकाले गए थे।

इसी तरह रामपुर मनिहारान के गांव कृष्णी निवासी शुभम के भी खाते से 75 हजार रुपये उड़ाए थे। बुधवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान खलासी लाइन स्थित छोटी लाइन से आरोपी अनिल निवासी मढ़ा थाना सहपऊ जिला हाथरस, आबिद उर्फ मिंटू निवासी सोनापुर जिला पूर्णिया बिहार व पिंकी निवासी मेढू जिला हाथरस को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed