फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Three members of interstate vehicle thief gang arrested

UP: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, पांच बाइक समेत कटे हुए वाहनों का सामान बरामद

Sat, 25 Jun 2022 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2022 06:14 PM IST
सार

पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। आरोपियों के पास से पांच बाइक और कटे हुए वाहनों का सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Three members of interstate vehicle thief gang arrested
चोरी की पांच बाइक बरामद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में कोतवाली मंडी पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की पांच बाइक और कटे हुए वाहनों का सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली मंडी पुलिस ने चिलकाना रोड पर चेकिंग के दौरान अजमल पुत्र फुरकान निवासी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर उत्तराखंड, मो. अहमद पुत्र मो. फरहान निवासी मल्हीपुर कोतवाली रामपुर मनिहारान व अनस पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला शीराजान थाना कुतुबशेर को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Big Action: मेरठ में फिर गरजा बुलडोजर, तालाब की जमीन पर बने अवैध मकान को किया जमींदोज, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की गई। इसके अलावा तीन बाइक के रिम, दो स्कूटी के टायर, दो बाइक की सीट, स्कूटी की हैडलाइट, तीन प्लसर बाइक की पेट्रोल की टंकी बरामद हुई है। आरोपी सहारनपुर के अलावा हरिद्वार, देहरादून, रुड़की में भी वाहन चोरी करते थे। बरामद बाइक स्वामियों की पुलिस पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Farmer Death Case: किसान की मौत पर फूट-फूटकर रोए परिजन, सदमे में पत्नी, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed