{"_id":"62b6059b62e3140ccd3fe740","slug":"three-members-of-interstate-vehicle-thief-gang-arrested-saharanpur-news-mrt594275468","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, पांच बाइक समेत कटे हुए वाहनों का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, पांच बाइक समेत कटे हुए वाहनों का सामान बरामद
Sat, 25 Jun 2022 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 06:14 PM IST
सार
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। आरोपियों के पास से पांच बाइक और कटे हुए वाहनों का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
चोरी की पांच बाइक बरामद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में कोतवाली मंडी पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की पांच बाइक और कटे हुए वाहनों का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली मंडी पुलिस ने चिलकाना रोड पर चेकिंग के दौरान अजमल पुत्र फुरकान निवासी ग्राम सिकरोड़ा थाना भगवानपुर उत्तराखंड, मो. अहमद पुत्र मो. फरहान निवासी मल्हीपुर कोतवाली रामपुर मनिहारान व अनस पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला शीराजान थाना कुतुबशेर को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Big Action: मेरठ में फिर गरजा बुलडोजर, तालाब की जमीन पर बने अवैध मकान को किया जमींदोज, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
वहीं आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की गई। इसके अलावा तीन बाइक के रिम, दो स्कूटी के टायर, दो बाइक की सीट, स्कूटी की हैडलाइट, तीन प्लसर बाइक की पेट्रोल की टंकी बरामद हुई है। आरोपी सहारनपुर के अलावा हरिद्वार, देहरादून, रुड़की में भी वाहन चोरी करते थे। बरामद बाइक स्वामियों की पुलिस पहचान करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Farmer Death Case: किसान की मौत पर फूट-फूटकर रोए परिजन, सदमे में पत्नी, देखें तस्वीरें