फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three lakhs cheated in the name of getting a truck installed in Saudi Arabia

Saharanpur News: सऊदी अरब में ट्रक लगवाने के नाम पर तीस लाख ठगे, रुपये मांगने पर झोंका फायर

Sun, 11 Feb 2024 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 11 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three lakhs cheated in the name of getting a truck installed in Saudi Arabia
सहारनपुर। सऊदी अरब की ट्रांसपोर्ट में ट्रक लगवाने के नाम पर तीन सगे भाइयों और उनके पिता ने देवबंद कोतवाली के गांव सादपुर निवासी युवक से तीस लाख रुपये की ठगी कर ली। जब पीड़ित ने अपनी रकम मांगी तो आरोपियों ने उसे रुपये देने के बहाने बुला कर मारपीट करते हुए गोली चला दी। जिसमें वह बाल बाल बचा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव सादपुर निवासी प्रिंस कुमार पुत्र राकेश कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पहले उसे गांव फुलास अकबरपुर निवासी महताब और उसके तीन बेटे मोहम्मद सहबाज, अंजार, फरमान मिले। उन्होंने उसे बताया कि उनका सऊदी अरब में ट्रांसपोर्ट का बड़ा काम है। वह भी अपने ट्रक वहां लगा लें इसमें अच्छी खासी कमाई है। वह उनके झांसे में आ गया और ट्रक सऊदी भिजवाने तथा अन्य कागजों के नाम पर तीस लाख रुपये मंडी कोतवाली क्षेत्र के जैन बाग में दे दिए।
विज्ञापन

जब काफी दिन तक भी आरोपियों ने उसका ट्रक सऊदी अरब नहीं भिजवाया तो उसने रुपये मांगे। आरोप है कि उसे फोन करके रुपये देने के बहाने जैन बाग बुलाया। जहां मारपीट कर उस पर गोली चला दी। जिसमें वह बाल बाल बचा। उसे धमकी दी कि यदि फिर से रुपये मांगें तो हत्या कर देंगे। उधर मंडी कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि प्रिंस की तहरीर पर उक्त चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed