फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three lakh cusecs of water released from Hathinikund Barrage in Yamuna

Saharanpur News: यमुना में हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी

Mon, 10 Jul 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three lakh cusecs of water released from Hathinikund Barrage in Yamuna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट(सहारनपुर)। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से यमुना नदी का जलस्तर घट बढ़ रहा है। सोमवार की सुबह 10 बजे हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख 261 उसे पानी छोड़ा गया। इस वर्ष यमुना नदी में बैराज से छोड़ा गया यह सर्वाधिक जलस्तर है, हालांकि इसके बाद जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। शाम पांच बजे यमुना नदी का जलस्तर 2 लाख 58 जार 351 क्यूसेक दर्ज किया गया। स्थानीय स्तर पर इस जलस्तर से अभी तक कोई खतरा नहीं है, हालांकि जनपद सहारनपुर के निचले इलाकों नकुड, गंगोह व जनपद शामली, बागपत और दिल्ली में बाढ़ के हालात बन जाएंगे। हथिनीकुंड बैराज से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल की पहाड़ियों में लगातार बारिश होने से रात में यमुना नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ने की संभावना है।
------------


यमुना नदी में जलस्तर की स्थिति

समय जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह 9 बजे 280000
सुबह 10 बजे 300261
अपराह्न 11 बजे 254000
दोपहर 12 बजे 217003
पूर्वाह्न 1 बजे 190837
पूर्वाह्न 2 बजे 213000
पूर्वाह्न 3 बजे 215000
शाम। 5 बजे 218351

--------------------------------
विज्ञापन


चौरीमंडी बिजलीघर में घुसा पानी, बिजलीकर्मी को किया रेस्क्यू
फोटो समाचार
चिलकाना। यमुना नदी में तेज प्रवाह से चल रहे बाढ़ का पानी गांव चौरीमंडी बिजलीघर में घुस गया। मुख्य सड़क से बिजली घर तक दो किमी की दूरी तक करीब पांच फीट पानी चल रहा है। बिजली घर में तैनात संविदा बिजली कर्मी चंद्रशेखर पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी हसनपुर चुंगी सदर बाजार सहारनपुर बिजलीघर में पानी में फंस गया। चंद्रशेखर ने बिजली विभाग तथा डायल 112 को सूचना दी, लेकिन कोई भी बिजली घर तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसके बार थाना प्रभारी चिलकाना सत्येंद्र राय ने पुलिस टीम के साथ ट्रैक्टर लेकर बिजली कर्मी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
नदी में गिरे खंभे, गाजदीनपुर सौंधेबांस की बिजली गुल

चिलकाना। यमुना नदी में गाजदीनपुर तथा सोंधेबास जाने वाली बिजली के पांच खंभे यमुना नदी में गिर गए हैं। जिस कारण दोनों गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई है। सोंधेबास घाट पर यमुना के किनारे चमनलाल, जगपाल, तेजपाल, महेंद्र, यद्धवीर आदि किसानों की जमीन में कटाव हो रहा है तथा जमीन में खड़े पॉपुलर के पेड़ तथा गन्ने की फसल यमुना में समा रही है। गांव के संदीप कुमार ने बताया कि दोनों गांव का संपर्क उप्र से पूरी तरह कटा हुआ है। कोई भी जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उनकी सुध लेने गांव में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed