फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three interstate vehicle thieves arrested

तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

Tue, 14 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three interstate vehicle thieves arrested
थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर - फोटो : SAHARANPUR
तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी 11 बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किया है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि रविवार की रात थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से शमशाद उर्फ भूरा पुत्र पीरु निवासी गांव चकहरेटी जनता रोड थाना जनकपुरी, जाकिर पुत्र जब्बार निवासी गांव चाटका देहात कोतवाली, शाहनवाज पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम इस्माइलपुर थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से इनके साथी दानिश पुत्र रहीस निवासी तल्हेडी बुजुर्ग कोतवाली देवबंद व शहजाद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गांव तेलीवाला रुड़की जनपद हरिद्वार भागने में कामयाब रहे। आरोपियों के पास से मौके से चोरी की दो बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस व दो चाकू बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नौ अन्य चोरी की बाइक बरामद की। इनमें से कुछ बाइक मालिकों का पता लगा लिया गया है। आरोपी सहारनपुर के अलावा रुड़की व हरिद्वार से वाहन चोरी करते थे। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 15 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed