फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three factories and three shops sealed, attachment notices on 112 buildings

तीन फैक्टरी व तीन दुकानें सील, 112 भवनों पर कुर्की के नोटिस

Wed, 23 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three factories and three shops sealed, attachment notices on 112 buildings
-कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ निगम ने चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम ने कर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए बुधवार को तीन फैक्टरी और तीन दुकान सील की, साथ ही 112 भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए। इसके अलावा करीब 15 लाख रुपये की वसूली भी की।

नगर निगम की टीम ने बुधवार को सबसे पहले एक होटल को सील किया गया, लेकिन होटल स्वामी ने पांच लाख रुपये का चेक मौके पर ही जमा कराकर सील खुलवा ली। इसी प्रकार एक शॉपिंग कांप्लेक्स को भी सील किया गया, जिसके स्वामी ने छह लाख रुपये का चेक जमा कराया, जिसके बाद उसकी भी सील खोल दी गई। कामधेनु कांप्लेक्स में तीन फैक्टरियों और पुल कंबोहान व माहीपुरा रोड पर तीन दुकानों को सील किया गया। एक फैक्टरी स्वामी ने कार्रवाई से पहले ही कर का भुगतान कर दिया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 112 भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं। निगम की कई टीमें शहर में वसूली अभियान में लगी हैं। उन्होंने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह में बकाया वसूली में कोई समय अब बकायादारों को नहीं दिया जा रहा है। कर वसूली करने वाली टीम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, कर अधीक्षक विनय शर्मा, सुधीर शर्मा, प्रवर्तनदल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, विक्रम, शिव कुमार, आरआई विकास व टीसी प्रवेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed