फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three faces of Saharanpur in BJP's State Working Committee

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में सहारनपुर के तीन चेहरे

Thu, 11 Mar 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three faces of Saharanpur in BJP's State Working Committee
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में सहारनपुर के तीन चेहरे
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी कर दी, जिसमें सहारनपुर से भी तीन नेताओं को जगह दी गई है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने वालों में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू और प्रेमपाल कटारिया शामिल हैं।
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा तीन बार विधायक भी रहे हैं। सबसे पहले वह 2001 में सरसावा सीट से उपचुनाव जीते थे, जबकि 2007 और 2012 में सहारनपुर शहर सीट से विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट से सांसद चुने गए, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह बसपा के प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान से नजदीकी मुकाबले में हार गए थे।
विज्ञापन

वहीं, सर्किट हाउस रोड निवासी रविंद्र मोल्हू पूर्व में बसपा के टिकट पर 2007 और 2012 में विधायक रह चुके हैं। इससे पहले वह जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। इनके अलावा शंकरपुरी कालोनी निवासी प्रेमपाल कटारिया भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। वह 1990 में सेक्टर कार्यकारिणी सदस्य रहने के बाद सेक्टर अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ नगर कोषाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महानगर उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2019 में ही उन्हें महानगर महामंत्री की जिम्मेदारी मिली थी।

पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू

पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू- फोटो : SAHARANPUR

प्रेमपाल कटारिया

प्रेमपाल कटारिया- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed