{"_id":"5dd436d08ebc3e54cd44c0e5","slug":"three-divorce-victims-will-get-facilities-at-one-stop-center-saharanpur-news-mrt454482828","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन स्टॉप सेंटर पर मिलेगी तीन तलाक पीडिताओं को तमाम सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन स्टॉप सेंटर पर मिलेगी तीन तलाक पीडिताओं को तमाम सुविधाएं
विज्ञापन
पत्रकारो से वार्ता करते डीएम आलोक कुमार पांडेय
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि तीन तलाक पीड़िताओं और अन्य परित्यक्ताओं की मदद के लिए जिला अस्पताल में वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की जाएगी। इसमें उन्हें कानूनी सहायता से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। बुधवार को इस केंद्र का उद्घाटन होगा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पीड़ित महिलाएं बरगलाने वाली संस्थाओं से सावधान रहें।
मंगलवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि बुधवार को जिला अस्पताल में महिला संवाद केंद्र का उद्घाटन मंडलायुक्त संजय कुमार, नेहरू युवा केंद्र के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह और राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंवदा तोमर करेंगी। इस केंद्र पर कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं ही होंगी। वहां पर खाने पीने से लेकर कानूनी सुविधाएं तक उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान योजना आदि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ यदि पात्र हुईं तो वह भी दिलाया जाएगा। इसका निर्णय 20 दिनों के अंदर करा दिया जाएगा। पीड़ित महिलाओं के लिए टोल फ्री नंबर 7235008660 उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। पीड़िताओं के लिए यदि आर्थिक सहायता का प्रावधान हुआ तो उसे भी दिलाया जाएगा।
डीएम ने कहा कि कुछ संस्थाओं से जुड़े लोग तीन तलाक पीड़िताओं को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में उन्हें कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है। फरहा फैज के आरोपों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने डूडा में जांच कराकर कार्रवाई की है। उनके व्यक्तिगत आरोपों की पीआईएल को रिजेक्ट कर दिया गया है।