मुठभेड़ : पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, दबोचे गए तीन शातिर आरोपी, चोरी का ट्रैक्टर बरामद
Saharanpur News : सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोच लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में देवबंद में पुलिस ने अमरपुर नैन मार्ग से मुठभेड़ के बाद तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से जनपद शामली क्षेत्र से चोरी किया गया एक ट्रैक्टर बरामद किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस सोमवार की सुबह चंदपुर कायस्थ तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंगलौर की ओर से आ रहे तेज गति ट्रैक्टर को रोकने के लिए पुलिस ने इशारा किया। इस बीच ट्रैक्टर पर बैठे एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने फरार हो रहे लोगों को अमरपुर नैन गांव के मोड़ पर घेरकर तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक ट्रैक्टर, एक तमंचा, एक कारतूस और दो छुरी बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्होंने यह ट्रैक्टर 25 मई की रात्रि जनपद शामली क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे से चोरी किया था। जिसे वह बेचने के लिए जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: Meerut: ढाबा संचालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, 20 मीटर तक घसीटे
सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में शिवम पुत्र राजीव, विशु पुत्र मनोज निवासी खेड़ा जट्ट थाना मंगलौर जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) और देवबंद कोतवाली क्षेत्र के दुगचाड़ी गांव निवासी इंद्रजीत पुत्र नाथीराम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ देवबंद, मंगलौर और शामली में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीनों को रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी लखनऊ में गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन