{"_id":"65c7dbfeec4014774d001a54","slug":"three-cows-died-in-kalsi-gaushala-hindu-organization-workers-expressed-anger-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-118079-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कलसी गोशाला में तीन गोवंश की मौत, हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कलसी गोशाला में तीन गोवंश की मौत, हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तीतरों। कलसी गोशाला में तीन गोवंश की मौत होने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने गोशाला पहुंच कर व्यवस्था में सुधार की मांग की। बीडीओ ने भी गोशाला पहुंच जांच पड़ताल की।
तीतरों क्षेत्र के ग्राम कलसी में अस्थायी गोआश्रय स्थल संचालित है। इसमें निर्धारित सीमा से ज्यादा गोवंशियों को रखने जाने से सभी को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है, जिससे कुछ गोवंशियों को खुले आसमान के नीचे ही बांधा जा रहा है। शनिवार की सुबह तीन गोवंश ने सर्दी की जद में आने से दम तोड़ दिया। गोशाला में सर्दी के कारण मरे गोवंश की सूचना पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कौशिक, ब्रिजपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, आरएसएस कार्यकर्ता संदीप ने गहरा रोष जाहिर करते हुए कहा कि कर्मचारी प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना गोआश्रय स्थलों के रखरखाव में लापरवाही बरत रहे हैं।
गोवंश सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रातभर बंधे रहते हैं। गोशाला में उनके लिए हरे चारे व पौष्टिक आहार की किल्लत कुपोषण का शिकार बना रही है। आरोप है कि पहले भी लापरवाही के कारण ही कुत्तों के झुंड ने कई गोवंश को अपना निवाला बना लिया था। हिंदू संगठन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर गोशाला में समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। उधर, बीडीओ कौशल कुमार सिंह ने बताया कि तीन पशुओं की मौत की सूचना पर वह गोशाला में पहुंचे थे। कर्मचारियों ने बताया कि घायल अवस्था में लाए गए गोवंश की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि खुले आसमान के नीचे गोवंश को रखने की जानकारी नहीं है।