{"_id":"5f83440b8ebc3e9be91863d8","slug":"three-caught-stealing-revolver-from-the-house-of-former-bjp-district-president-saharanpur-news-mrt5056642172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की वारदातों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की वारदातों का खुलासा
विज्ञापन
फतेहपुर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर और बरामद सामान
- फोटो : SAHARANPUR
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर से रिवाल्वर चोरी करने में तीन पकड़े
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोरों को धर दबोचा है। चोरों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित तीन जगहों पर चोरी की वारदात करने की बात कबूली है। इनके पास से चोरी के लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस सहित अवैध तमंचे और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों पर 15-16 केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
एसओ फतेहपुर मनोज चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात साढ़े आठ बजे रुड़की रोड पर हाईवे पुल के पास गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवारों को जब रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने मौके से मिथुन उर्फ शुभम किराएदार छुटमलपुर, शुभम कांबोज निवासी गांव डिंडोली खेड़ा थाना चिलकाना और दीपक सैनी उर्फ पेलु पुत्र नरेंद्र सैनी निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार को धर दबोचा। पुलिस ने बिजेंद्र कश्यप के घर से उनके भतीजे राहुल की चोरी की गई लाईसेंसी रिवाल्वर, पांच कारतूस, लाइसेंस, मोबाइल, एक तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस, एक खोका, सात बंडल कापर तार, एक इंवर्टर, एक बैटरा, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्पलेंडर बाइक बरामद की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों शुक्रवार की रात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, छुटमलपुर निवासी असीम अहमद और 12 जुलाई को नवीन मंडी स्थल रसूलपुर से इंवर्टर और बैटरा चोरी करने की वारदात कबूल की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चार शातिर किस्म के हैं। इनमें दीपक सैनी पर सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून में 16 मुकदमें, शुभम कांबोज पर सहारनपुर के विभिन्न थानों में 15 मुकदमें और मिथुन पर छह मुकदमें दर्ज हैं। इनके पास से बरामद बाइक का पता कराया जा रहा है कि वह चोरी की तो नहीं है।